Weather Update : हिमाचल में आज यैलो अलर्ट, जानिए कब तक खराब रहेगा मौसम

punjabkesari.in Monday, Sep 18, 2023 - 12:01 AM (IST)

शिमला (संतोष): मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सोमवार को भी बारिश का यैलो अलर्ट रहेगा। मैदानी व मध्यम क्षेत्रों वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम, जबकि उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा/हिमपात होने के आसार हैं। 19 से 23 सितम्बर तक सभी क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। राज्य में पिछले 24 घंटों में मानसून सामान्य रहा और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई।  

धर्मशाला में सबसे अधिक बारिश, तापमान में गिरावट
रविवार को यैलो अलर्ट के बीच में प्रदेश के कई हिस्सों में काफी वर्षा हुई। इसमें सबसे अधिक 47 मिलीमीटर वर्षा धर्मशाला में हुई है। शिमला में 2, सुंदरनगर में 0.5, कल्पा में 0.7, ऊना में 2, नाहन में 1, सोलन में 2, कांगड़ा में 0.3, बिलासपुर में 0.5, चम्बा में 4.5, डल्हौजी में 16, कुफरी में 2.5, नारकंडा में 4, सेऊबाग में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। बारिश का दौर रहने के कारण अब प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंडक का अहसास होने लगा है, जबकि अधिकतम तापमान में भी भारी गिरावट आई है। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री रहा है जबकि राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज हुआ है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News