Weather: हिमाचल में 3 दिन का यैलो अलर्ट, जानिए कब तक खराब रहेगा मौसम
punjabkesari.in Monday, Sep 04, 2023 - 12:07 AM (IST)

शिमला (संतोष): राज्य में आगामी तीन दिन यैलो अलर्ट रहेगा, जबकि 9 सितम्बर तक मौसम खराब रहने का अनुमान है। हालांकि मानसून अब थोड़ा कमजोर पड़ गया है, लेकिन मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार तीन दिनों के लिए प्रदेश के 7 जिलों में आंधी व मध्यम वर्षा का यैलो अलर्ट जारी किया है। किन्नौर, लाहौल-स्पीति, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर को छोड़ अन्य जिलों में यह अलर्ट रहेगा।
इस दौरान प्रदेश में कई स्थानों पर मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में मानसून कमजोर रहा है और धर्मशाला में 4, नगरोटा सूरियां में 3, गुलेर में 3 व नादौन में 1 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई है। मौसम के साफ रहने और बारिश न होने के कारण अब मैदानी इलाकों का पारा चढ़ने लगा है। रविवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री रहा, जबकि राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here