हिमाचल में 3 जिलों में माइनस में न्यूनतम तापमान, 8 तक साफ रहेगा मौसम

punjabkesari.in Tuesday, Dec 03, 2019 - 09:46 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में ठंड का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के कई हिस्सों का तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। सोमवार को तीन जिलों लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू में तापमान माइनस में दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति का केलांग राज्य में सबसे सर्द स्थल रहा, जहां पारा -9.7 डिग्री सैल्सियस रहा। किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान -1.6 डिग्री और पर्यटन नगरी मनाली में -0.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। जनजातीय इलाकों में ठंड के कहर से प्राकृतिक जल स्रोतों का पानी जम गया है। ऐसे में इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के समक्ष पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है।

मौसम विभाग ने आगामी 8 दिसम्बर तक मौसम के साफ रहने की संभावना जाहिर की है। इससे दिन का मौसम तो सुहावना रहेगा, लेकिन रात की ठंड में कोई कमी नहीं आएगी। राज्य के 9 शहरों का तापमान 6 डिग्री सैल्सियस से नीचे पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ अभी मंद पड़ा है। इस कारण आगामी 8 दिसम्बर तक राज्य में बारिश-बर्फ बारी का अनुमान नहीं है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News