रिश्वत ले रहा था पुलिस वाला, कैमरा देखकर हुआ फरार (Watch Video)

punjabkesari.in Monday, Mar 11, 2019 - 01:08 PM (IST)

सोलन (चिनमय): हिमाचल के भोले-भाले लोग जब गाड़ियों में पंजाब जाते हैं तो उनकी गाड़ियों पर पंजाब यातायाप पुलिस के कर्मी गिद्धों की तरह टूट पड़ते हैं और उन्हें कार्रवाई के नाम पर डराते-धमकाते हैं। इतना ही नहीं उनसे पैसे भी एंठते हैं। यह आरोप सोलन महाव्यापर मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी ने पंजाब पुलिस पर लगाया। उन्होंने कहा कि ज्यादातर हिमाचल के लोग पंजाब हरियाणा और चंडीगढ़ काम से जाते हैं लेकिन कब उन्हें पुलिस पकड़ ले हमेशा यह डर बना रहता है। जेठी ने कहा कि कुछ पुलिस कर्मी तो हमेशा हिमाचल की गाड़ियों की तलाश में रहते हैं और उनसे 500 से लेकर 1000 तक रिश्वत एंठते हैं। 
PunjabKesari

सोलन महाव्यापर मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी ने बताया कि वह अक्सर लुधियाना जाते रहते हैं और जब वह लुधियाना प्रवेश करते है तो पुलिस कर्मी उनका पीछा करने लग जाते थे। लेकिन इस बार उन्होंने रिश्वत न देने का मूड बना लिया। इसलिए जैसे ही पुलिस कर्मी ने उन्हें रोका तो उन्होंने उसकी वीडियों बनानी शुरू कर दी और उन्हें रोकने का कारण पूछा तो पुलिस कर्मी वहां से फरार हो गया। उन्होंने प्रदेश सरकार से यह गुहार लगाई कि वह पंजाब सरकार से इस विषय पर गम्भीरता से बात करें ताकि हिमाचल के लोग बेखौफ होकर पड़ोसी राज्यों में जा सकें। उन्होंने कहा कि इस समस्या से प्रदेश का हर व्यक्ति प्रभावित है। उन्होंने कहा कि जब वह हिमाचल से पड़ोसी राज्यों में जाते है तो ऐसा प्रतीत होता है कि वह किसी अन्य देश में जा रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News