राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर शिमला शहर पुलिस छावनी में तब्दील, प्रशासनिक अधिकारी भी मोर्चे पर डटे

punjabkesari.in Thursday, May 02, 2024 - 07:44 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर शिमला शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। इसके तहत जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट, अनाडेल से लेकर कल्याणी हेलीपैड के आसपास सुरक्षा पहरा कड़ा कर दिया गया है। इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भी व्यापक संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। वहीं केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी मोर्चों संभाल लिया है। मुख्य सचिव के साथ ही डीजीपी व अन्य उच्च प्रशासनिक भी मोर्चें में डटे है।

राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बटालियनों से पुलिस कर्मियों की तैनाती शहर के विभिन्न स्थानों में की गई है। सीआईडी अलग से सुरक्षा व्यवस्था में रहेगी। रिज व मालरोड़ पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है। 1200 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में रहेंगे। राष्ट्रपति 4 मई काे शिमला दौरे पर आएंगी और ‌8 मई का वापस लौट जाएगी। सुरक्षा के लिहाज से शहर के प्रवेश द्वार पर भी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। सुरक्षा के मद्देनजर होटलों, ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन की भी चेकिंग जारी है।

वहीं सुरक्षा पहलूओं को देखते हुए जिन सडक़ मार्गों से होते हुए राष्ट्रपति का काफिला गुजरना है, उन सड़कों के किनारे वाहनों को पार्क करने नहीं दिया जा रहा है। साथ ही जहां भी सडक़ मार्ग के किनारे वाहन पार्क है, वहां से उन्हें हटाने के लिए कहा जा रहा है। इसको लेकर बकायदा वाहनों में वार्निंग स्लीप लगाई जा रही है। सड़क किनारे पार्क वाहनों काे हटाए जाने से यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News