हिमाचल में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में याद आएंगे वीरभद्र सिंह : दलाईलामा

punjabkesari.in Thursday, Jul 08, 2021 - 08:32 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): महामहिम दलाईलामा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। महामहिम दलाईलामा ने उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह को अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए पत्र लिखा है। वीरभद्र्र सिंह ने एक लंबा व सार्थक जीवन व्यतीत किया। जिस तरह से उन्होंने लोगों की जरूरतों को गहरे स्नेह और करुणा के साथ सुना, उसकी मैं आज भी प्रशंसा करता हूं। वीरभद्र में मुझे एक मधुर मित्र दिखाई देता था। मैं व्यक्तिगत रूप से भी उनका आभारी हूं। कई सालों से हम एक-दूसरे को जानते थे। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रूप से पूर्ववर्ती रियासतों के लोगों के बीच घनिष्ठ संबंध रहे हैं। बुशहर की तत्कालीन रियासत के लोगों के बीच राजा साहब थे और पश्चिमी तिब्बत में उनके पड़ोसियों के बीच हम थे। उन्होंने अपना जीवन दूसरों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में याद आएंगे।
PunjabKesari, GS Bali Image

हिमाचल की आधी सदी तक पहचान और शान रहे वीरभद्र सिंह : जीएस बाली

पूर्व मंंत्री जीएस बाली ने कहा कि राजनीति के वटवृक्ष कांग्रेस पार्टी में हमारे प्रेरणास्त्रोत वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं रहे। यह क्षति प्रदेश के हर व्यक्ति के लिए अपूर्णीय है। मैं नि:शब्द हूं, 40 वर्षों से उनका साथ था। प्रदेश के चप्पे-चप्पे में उनके साथ घूमा, तब मैं चुनावी राजनीति में भी नहीं था। मैं बहुत कुछ कहना-लिखना चाहता हूं, परंतु अभी उस स्थिति में नहीं हूं। इतिहास का हर क्षण आंखों के सामने गुजर रहा है। वीरभद्र्र सिंह हिमाचल प्रदेश की आधी सदी तक पहचान और शान रहे। उनका व्यक्तित्व युगों-युगों तक राजनीतिक क्षेत्र के लोगों का मार्गदर्शन करता रहेगा।
PunjabKesari, Avinash Rai Khanna Image

वीरभद्र का निधन प्रदेश के लिए एक अपूर्णीय क्षति : अविनाश राय खन्ना

हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि वीरभद्र सिंह की असामयिक मृत्यु प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं होगी। प्रदेश में 6 बार मुख्यमंत्री रहते हुए हिमाचल के विकास में वीरभद्र सिंह का योगदान अनुकरणीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जाएगा। इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।
PunjabKesari, Viplove Thakur Image

वीरभद्र सिंह के निधन से कांग्रेस पार्टी व समूचे प्रदेश को अपूर्णीय क्षति : विप्लव ठाकुर

पूर्व राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन से कांग्रेस पार्टी व समूचे प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुई है। उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कांग्रेस नेताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News