कॉमनवैल्थ चैंपियनशिप में छाया हिमाचली गबरू, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

punjabkesari.in Thursday, Dec 16, 2021 - 05:05 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र की टौणीदेवी तहसील के अंतर्गत पटनौण गांव के वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने कजाकिस्तान में आयोजित कॉमनवैल्थ चैंपियनशिप मे 97 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया है। विकास की जीत की खबर सुनते ही गांव में खुशी का माहौल है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस उपलब्धि पर वेटलिफ्टर विकास ठाकुर को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र को विकास ठाकुर की उपलबधि पर गर्व है। विकास ठाकुर के पिता बृज लाल ठाकुर लुधियाना में रेलवे में कार्यरत हैं व बेटे की इस उपलव्धि पर उन्होंने खुशी जाहिर की है। बात दें कि विकास ठाकुर देश के जाने माने वेटलिफ्टर हैं। उन्होंने 2014 में कॉमनवैल्थ गेम्स में देश को सिल्वर मैडल दिलाया था। विकास ठाकुर 6 बार नैशनल चैंपियन व रिकॉर्ड होल्डर रहे हैं। कॉमनवैल्थ गेम्स में 2015 में गोल्ड मैडल, 2017 में कांस्य व 2018 में भी कांस्य पदक जीत कर देश का नाम रोशन किया है। वहीं केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी विकास को बधाई दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News