Solan: रोपड़ के विधायक की याचिका पर एनजीटी ने हिमाचल और हरियाणा सरकारों को जारी किया नोटिस

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 09:34 PM (IST)

बीबीएन (शेर सिंह): पंजाब के रोपड़ के विधायक दिनेश चड्ढा की याचिका पर एनजीटी ने हिमाचल और हरियाणा सरकारों को नोटिस जारी कर दिया है। यह नोटिस हरियाणा व हिमाचल की नदियों के जरिए इंडस्ट्रियल वेस्ट सतलुज नदी में आने के मुद्दे से जुड़ी याचिका पर जारी किया गया है। विधायक ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल और हरियाणा सरकारों द्वारा पंजाब की सतलुज नदी में कैंसर फैलाने वाला कचरा भेजने के मामले में यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

उन्होंने कहा कि जब तक यह पूरा मामला हल नहीं हो जाता, हम दोनों सरकारों के खिलाफ लड़ते रहेंगे। गौर रहे कि रोपड़ के पास सतलुज नदी में इंडस्ट्रियल वेस्ट सरसा नदी के माध्यम से आने के बाद विधायक ने रोपड़ में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी और बद्दी के पास हरियाणा के मढ़ावाला के पास नदियों का दौरा कर इंडस्ट्रियल वेस्ट, प्रदूषित पानी के संबंध में कई सवाल उठाए थे। उन्होंने बद्दी के तहत कैंदूवाल में सरसा नदी के दौरे के दौरान कई गंभीर मुद्दे उठाए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News