Mandi: कोठी के समीप सड़क धंसने से वाहनों की आवाजाही बंद

punjabkesari.in Saturday, Sep 14, 2024 - 04:22 PM (IST)

लांगणा (राजमल): क्षेत्र में देर रात हुई भारी बारिश से बैजनाथ लडभड़ोल कांढा पतन सड़क मार्ग में जगह-जगह भारी भरकम भूस्खलन व ल्हासे गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया हैं। लडभड़ोल कांढा पतन मार्ग मे जगह-2 भारी भूस्खलन गिरने से मार्ग बंद हो गया। बडे़ वाहनों के लिए आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई हैं। जिसके कारण राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं लडभड़ोल कांढा पतन मार्ग में जाने वाली एचआरटीसी की बैजनाथ-परमाणु, बैजनाथ-शिमला, सीटीयू की बैजनाथ-चंडीगढ़, जोगिंद्रनगर नेरी लडभड़ोल सहित निजी बसें इस मार्ग के बंद होने से फंस गई हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एकमात्र मार्ग है और इस मार्ग में लगातार आवाजाही दिन रात चलती हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से इस मार्ग को जल्द बहाल करने की मांग की हैं। कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग नेरी किशोरी लाल ने बताया कि देर रात हुई भारी-भारी से कोठी में भारी भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया है। विभाग इसे जल्द खोलने का प्रयास कर रहा है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News