Mandi: पुलिस ने चोरी के 2 मामलों में दबोचे आरोपी, महाराष्ट्र की 3 महिलाओं सहित मंडी के 2 युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Mar 07, 2025 - 06:27 PM (IST)

मंडी (रजनीश): सदर पुलिस थाना की टीम ने शिवरात्रि महोत्सव के दौरान हुई चोरी की 2 वारदातों में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे चोरी किया गया सामान और नकदी को भी रिकवर कर ली है। पकड़े गए आरोपियों में महाराष्ट्र की 3 महिलाएं और 2 स्थानीय युवक शामिल हैं।

बता दें कि पुलिस थाना सदर मंडी में महिला की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था। इस शिकायत में पुलिस को बताया गया था कि बस में सफर के दौरान किसी ने उसके पर्स से 6500 रुपए चोरी कर लिए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की तो महाराष्ट्र की 3 महिलाओं को पकड़ा। आरोपी महिलाओं की पहचान शालू, प्रिया और राधा निवासी नागपुर महाराष्ट्र के रूप में हुई।

दूसरे मामले में इंदिरा मार्कीट की छत पर लगे एक स्टाल के मालिक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि स्टाल से 35 हजार रुपए चोरी कर लिए थे। इंदिरा मार्कीट की छत से स्टाल से चोरी के मामले में पुलिस ने मंडी शहर के भ्यूली में स्थित बंगाली बस्ती के रहने वाले रिंकू और रोहन को गिरफ्तार किया है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि इन दोनों चोरी के मामलों में चोरी की गए सामान और नकद राशि को रिकवर कर लिया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News