केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'कारगिल-एक कथाचित्र' पुस्तक का किया लोकार्पण

punjabkesari.in Thursday, Jun 09, 2022 - 06:45 PM (IST)

हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की आयोजित मंथन मीटिंग के दौरान जालन्धर से लेखक राकेश भठेजा एवं सुदेश कुमार बग्गा द्वारा कारगिल जंग के शहीदों एवं वहां की समस्याओं के साथ-साथ अन्य कई पहलुओं को उजागर करने हेतु लिखी गई पुस्तक 'कारगिल-एक कथाचित्र’ को लोकार्पित किया गया। इस पुस्तक का लोकार्पण केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के इंचार्ज अविनाश राय खन्ना द्वारा किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं अन्य गण्यमान्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि 'कारगिल-एक कथाचित्र’ पुस्तक को लोकार्पित करके वह अपने-आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं क्योंकि ऐसी पुस्तकें आज के समय की जरूरत हैं। उन्होंने पुस्तक के संदर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि पुस्तक के कारगिल के शहीदों के अलावा कश्मीर, सोनमर्ग, कारगिल, जोजिला दर्रा के अलावा अन्य स्थलों की जानकारी दी गई है जोकि पर्यटकों के लिए बहुत ही सार्थक सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक हरेक व्यक्ति को पढ़नी चाहिए।

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि ऐसी पुस्तकें युवा पीढ़ी को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। उन्होंने लेखक श्री भठेजा को विशेष रूप से कहा कि इस पुस्तक को पंजाबी रूपांतर भी प्रकाशित किया जाए ताकि पंजाबी युवाओं के हाथों में इस पुस्तक को पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि वह इस पुस्तक को पंजाबी रूपांतर का बेसब्री के साथ इंतजार करेंगे। इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा हिमाचल भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, कार्यकारिणी समिति बैठक के प्रधान सुरेश कश्यप, राष्ट्रीय उपप्रधान सौदान ङ्क्षसह, सह-इंचार्ज संजय टंडन, मा. युवराज कौशल के अलावा भारी संख्या में भाजपा पदाधिारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News