होशियार सिंह को यदि मंत्री पद का ऑफर मिला तो क्यों ठुकराया : विप्लव ठाकुर

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2024 - 11:53 PM (IST)

डाडासीबा (सुनील): यदि होशियार सिंह को मंत्री पद और जिले का ऑफर मिला था तो उन्होंने इसे क्यों ठुकरा दिया। यह बात पूर्व राज्यसभा सांसद और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री विप्लव ठाकुर ने डाडासीबा के निकट गुरनबाड़ गांव में एक समारोह में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से कही। उन्होंने विधायक होशियार सिंह पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बातों पर यकीन नहीं किया जा सकता है।  देहरा के अंदर उनके धड़ाधड़ काम हो रहे थे, जबकि कांग्रेसी पिछड़ रहे थे।  

विप्लव ठाकुर ने दावा किया कि 17 अप्रैल को 6 विधायकों और 2 सांसदों के टिकट फाइनल हो जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को क्लीनचिट देते हुए कहा कि कांग्रेस के 6 विधायकों के पार्टी छोड़ने में मुख्यमंत्री का कोई भी कसूर नहीं है  क्योंकि इन विधायकों ने अपने जमीर को ही बेच दिया। विप्लव ठाकुर ने कहा कि हाईकोर्ट जाकर निर्दलीय विधायकों ने स्वयं ही अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। इस पूरे प्रकरण में विक्रमादित्य सिंह की भूमिका को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में विप्लव ठाकुर ने कहा कि यदि इस प्रकरण में विक्रमादित्य सिंह का हाथ होता तो वह भी पार्टी छोड़कर चला गया होता। हिमाचल प्रदेश के अंदर भाजपा का ऑप्रेशन लोटस फेल हो चुका है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News