देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा ने नाहन में फूंका केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला का पुतला, जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Thursday, Apr 11, 2024 - 06:06 PM (IST)

नाहन (आशु): केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा चुनाव में राजकोट से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम रुपाला का वीरवार को जिला मुख्यालय नाहन में देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के कार्यकर्त्ताओं ने पुतला फूंका। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्त्ताओं ने दिल्ली गेट पर पुरुषोत्तम रुपाला के खिलाफ नारेबाजी भी की। भाजपा नेता द्वारा राजपूत समाज की महिलाओं पर दिए गए बयान के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि पुरुषोत्तम रुपाला का लोकसभा टिकट वापस नहीं लिया तो भाजपा व कांग्रेस से ताल्लुक रखने वाले राजपूत समाज के सभी नेताओं को विरोध का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि कांग्रेस व भाजपा के नेता भी इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल सहित कुछ मंत्रियों के अलावा मंडी से भाजपा उम्मीदवार कंगना रणौत भी राजपूत समाज से आती हैं लेकिन कोई भी नेता उपरोक्त आपत्तिजनक बयान के खिलाफ बोलने को तैयार नहीं है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News