हिमाचल को आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक के योगदान की आवश्यकता : अनुराग

punjabkesari.in Friday, Sep 17, 2021 - 11:47 PM (IST)

शिमला (हैडली): केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती पर विधानसभा के काऊंसिल चैंबर में वर्तमान व पूर्व में रहे सांसद, मंत्री व विधायकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस अवसर पर हम सबको दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कहे अनुसार विकास के पथ पर किस प्रकार आगे बढ़ा जाए इस पर विचार करना चाहिए न कि बेवजह की नोक-झोंक में समय बर्बाद करना चाहिए। इस तरह के कार्यक्रमों को राजनीतिक रूप नहीं देना चाहिए, बल्कि ऐसे अवसर पर एकजुट होकर प्रदेश के विकास के लिए चर्चा करनी चाहिए। आज बंटने का समय नहीं एक साथ चलने का समय है।

उन्होंने कहा कि हमने संकल्प तो लिया नहीं लेकिन आज इस ऐतिहासिक अवसर पर उनके बताए हुए मार्ग पर आगे बढऩे का संकल्प लेकर हिमाचल प्रदेश को उन्नति के पथ पर और आगे ले जाने के विषय में विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में रहे मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने सामर्थ के अनुसार प्रदेश का भरपूर विकास किया। अब हमारा भी यह कर्त्तव्य बनता है कि प्रदेश के व्यापक सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए काम करने के लिए सामूहिक, समन्वित, एकीकृत और सक्रिय पहल करने का प्रयास करें।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देश में एक आदर्श राज्य बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक के योगदान और भूमिका की आवश्यकता है। अनुराग ठाकुर ने सभी पिछली सरकारों और राज्य की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए वर्तमान सरकार की प्रशंसा की।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सभी वर्गों के लोगों के व्यापक सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए दूरदर्शी 50 वर्षीय रोड मैप तैयार करने के लिए सामूहिक रूप से काम करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हिमाचल प्रदेश की 50 वर्ष की यात्रा में पहाड़ी राज्य गौरवशाली और उपलब्धियों से भरा है। अनुराग ठाकुर ने दूरदर्शन और जनसंचार के माध्यम से युवा पीढ़ी को हिमाचल प्रदेश की विकासात्मक कहानी और यात्रा को प्रदॢशत करने के प्रयास शुरू करने का आह्वान किया ताकि वे पहले के राजनीतिक वर्ग और लोगों द्वारा किए गए प्रयासों, पहलों और इनपुट से सकारात्मकता को आत्मसात कर सकें।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की विधानसभा में कई अहम निर्णय और कानून बनाए जाते हैं, जिसको पुस्तक के रूप में संजोया जाता है। विधानसभा में सदस्यों द्वारा दिए गए कई भाषणों को आम जनता को भी उपलब्ध होना चाहिए ताकि उन्हें सही जानकारी मिल सके और राजनेताओं के विषयों में नकारात्मक सोच में भी बदलाव आ सके।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News