कांग्रेस की नीतियों से पहाड़ी राज्यों में विकास का आदर्श बनकर उभरा हिमाचल : मुकेश अग्निहोत्री

punjabkesari.in Sunday, Apr 14, 2024 - 09:25 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश वासियों को हिमाचल दिवस की बधाई दी। हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर उन्होंने 15 अप्रैल को सभी हिमाचलवासियों के लिए ऐतिहासिक दिन बताया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के गठन और उसके बाद की अनवरत विकास यात्रा में योगदान के लिए प्रथम मुख्यमंत्री डाॅ. यशवंत सिंह परमार समेत सभी विभूतियों के योगदान को स्मरण किया, साथ ही उन्होंने प्रदेश को विकास के रास्ते पर आगे ले जाने में 6 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की निर्णायक भूमिका को भी स्मरण किया। उन्होंने हिमाचल के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की स्मृतियों को भी नमन किया।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकारों की सुशासन की नीतियों से आज हिमाचल पहाड़ी राज्यों में विकास का आदर्श बन के उभरा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने विकास की इसी सोच को नए आयाम देते हुए आगे बढ़ाया है। बीते वर्ष प्रदेश में आई भीषण आपदा के बावजूद भी सरकार ने विकास की गाड़ी को रुकने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों में 10 गारंटियां लोगों को दी थीं, उन्हें चरणबद्ध पूरा किया जा रहा है। डेढ़ साल में सरकार ने 5 गारंटियां पूरी कर दी हैं। सरकार ने नशा और खनन माफिया के खिलाफ जीरो टॉलरैंस की नीति अपनाई है। 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल को ग्रीन स्टेट के तौर पर विकसित करने को लेकर काम कर रही है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने संसाधन बढ़ाने पर जोर दे रही है। फिजूलखर्ची कम की गई है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सुखाश्रय विधेयक पारित होने के बाद राज्य के 6000 निराश्रित बच्चों को अब चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा मिला है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News