अनुराग ठाकुर ऐसे युवा नेता जो आने वाले कल को संभालेंगे : शांता कुमार

punjabkesari.in Saturday, Aug 21, 2021 - 10:30 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): शांता कुमार ने अनुराग ठाकुर को ऐसे युवा नेता की संज्ञा दी जो आने वाले कल को संभालेंगे। बकौल शांता कुमार यह हिमाचल का सौभाग्य है कि अनुराग ठाकुर जैसे युवा नेता को केंद्रीय कैबिनेट में उनकी प्रतिभा के बलबूते स्थान मिला है। थोड़े समय में ही अनुराग ठाकुर ने अपने परिश्रम से यह उपलब्धि अर्जित की है। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा वर्ष 2022 के चुनावों को सामने रखकर नहीं आयोजित की जा रही है अपितु यह पार्टी का विशेष कार्यक्रम है तथा भाजपा के कार्यकर्त्ता जनता का आशीर्वाद लेने निकले हैं। भाजपा सरकार ने जो कार्य किए हैं उन्हें लेकर भाजपा के नेता जनता के समक्ष जा रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन आशीर्वाद यात्रा प्रदेश विधानसभा चुनाव या आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत नहीं है। यद्यपि उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति में चुनाव हमेशा सामने ही रहते हैं परंतु जन आशीर्वाद यात्रा मात्र चुनाव के दृष्टिगत नहीं है।
PunjabKesari, Union Minister Anurag Thakur Image

शांता कुमार का प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान : अनुराग

अनुराग ठाकुर ने कहा कि शांता कुमार का प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने अंत्योदय योजना जैसी योजनाएं आरंभ कीं। वहीं उनके मार्गदर्शन में उन जैसे कई युवा उभर कर सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि उनका मार्गदर्शन पहले भी मिलता रहा है तथा जहां गलती होती थी वहां वह उसे सुधारने के लिए मार्गदर्शन करते थे। भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा के समक्ष शांता कुमार जैसे दिग्गज वरिष्ठ नेता का आशीर्वाद मिलना अपने आप में सौभाग्य की बात है। अनुराग ठाकुर ने विवेकानंद ट्रस्ट परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News