प्रदेश में फिल्म सिटी की शांता कुमार ने की वकालत

punjabkesari.in Monday, Apr 22, 2024 - 07:05 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): दिग्गज भाजपा नेता शांता कुमार ने हिमाचल प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की वकालत की है। बकौल, शांता कुमार हिमाचल प्रदेश भारत ही नहीं विश्व के अति सुंदर व रमणीक प्रदेशों में से एक है। विश्व में इस प्रकार के स्थानों पर पर्यटन के साथ फिल्म निर्माण का काम भी बहुत होता है। उन्होंने कहा कि भारत के प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा कई बार हिमाचल आए, उनसे मेरी मित्रता हुई। फिर वह हमारी पार्टी में आए और केंद्र में मंत्री बने। मैंने उनसे हिमाचल प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने की बात की। वह बहुत उत्साहित हुए। मैंने अधिकारियों की एक कमेटी बनाई परन्तु कुछ दिन बाद हमारी सरकार टूट गई और उसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा हमारी पार्टी छोड़ गए मंत्री न रहे। इस विषय पर आगे कभी कोई विचार नहीं हुआ।

शांता कुमार ने कंगना से की बात
शांता कुमार ने ईश्वर का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि इसी अधूरे काम को पूरा करने के लिए इस बार भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री कंगना रणौत मंडी से चुनाव लड़ रही हैं। मैंने इस संबंध में कल उससे बात की। मेरी बात सुन कर वह बहुत उत्साहित हुईं। मंडी-कुल्लू के किसी रमणीक स्थान पर फिल्म शूटिंग की सुविधाओं से संपन्न एक फिल्म सिटी बनाई जाए। भारत भर के फिल्म निर्माता हिमाचल में आएंगे। हिमाचल प्रदेश में एक नया उद्योग विकसित होगा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News