शांता कुमार लोकसभा चुनाव में करेंगे प्रचार

punjabkesari.in Saturday, Apr 13, 2024 - 08:32 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): भाजपा नेता शांता कुमार ने लोकसभा चुनाव में प्रचार के संकेत दिए हैं। शांता कुमार यद्यपि स्वास्थ्य व आयु के दृष्टिगत चुनिंदा स्थानाें पर ही चुनाव प्रचार में भाग लेंगे। शांता कुमार 90 वर्ष के हैं। बकौल शांता कुमार कांगड़ा-चम्बा लोकसभा क्षेत्र से इस बार एक अति योग्य नेता डा. राजीव भारद्वाज को पार्टी ने खड़ा किया है। आयु और स्वास्थ्य के कारण मैं सब जगह नहीं जा सकूंगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार का चुनाव लोकतंत्र का महायज्ञ है। राम मन्दिर निर्माण के बाद पूरा भारत नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएगा और अगले पांच वर्ष भारत के विकास के लिए ऐतिहासिक होंगे। चुनावी राजनीति से तौबा कर चुके शांता कुमार ने गत लोकसभा चुनाव में 85 वर्ष की आयु में 58 चुनावी रैलियों को संबोधित किया था। 66 वर्ष के लंबे राजनीतिक जीवन तथा 52 वर्ष की चुनावी यात्रा के पश्चात चुनाव न लड़ने की घोषणा कर चुके शांता कुमार ने प्रदेश में चुनाव प्रचार किया था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत आने वाले चारों संसदीय क्षेत्रों कांगड़ा, शिमला, मंडी तथा हमीरपुर में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया था। कई स्थानों पर शांता कुमार पैदल भी चले थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News