Una: त्रिपुरा सरकार ने हिमाचल आपदा को लेकर भेजे राहत सामग्री से भरे 3 ट्रक

punjabkesari.in Wednesday, Sep 10, 2025 - 09:45 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): त्रिपुरा सरकार द्वारा हिमाचल में आई आपदा को लेकर राहत सामग्री से भरे 3 ट्रकों को हिमाचल भेजा है। यह सभी ट्रक आज ऊना पहुंचे हैं। जहां पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और विधायक सतपाल सती ने भाजपा कार्यालय में राहत सामग्री से भरे ट्रकों को रिसीव किया। भाजपा विधायक सतपाल सत्ती ने जानकारी देते हुए बताया कि त्रिपुरा सरकार द्वारा राहत सामग्री से भरे 3 ट्रकों को उन्होंने रिसीव किया है। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जहां आपदा आई है, वहां पर राहत सामग्री के सामान की किटें तैयार कर भेजी जाएंगी, ताकि आपदा में पीड़ित लोगों की मदद की जा सके।

उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में भारतीय जनता पार्टी लोगों के साथ खड़ी है। पंजाब हो या हिमाचल, हर जगह भारतीय जनता पार्टी आपदा की घड़ी में लोगों की मदद करने में जुटी हुई है। वहीं राहत सामग्री लेकर आए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्त्ता कुमार दिनेशम ने कहा कि त्रिपुरा सरकार ने हिमाचल में आई आपदा को लेकर राहत सामग्री से भरे 3 ट्रक बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजे हैं, जिसमे खाने-पीने और जरूरत का सामान है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी लोगों के साथ खड़ी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News