Una: नाकामियों और वित्तीय कुप्रबंधन को छिपाने के लिए RDG का मुद्दा उछाल रही कांग्रेस सरकार : अनुराग ठाकुर

punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 11:22 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): प्रदेश सरकार द्वारा रैवेन्यू डैफिसिट ग्रांट (आरडीजी) के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार किए जा रहे हमलों का भी सांसद अनुराग ठाकुर ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार अपनी नाकामियों और वित्तीय कुप्रबंधन को छिपाने के लिए केवल मात्र रैवेन्यू डैफिसिट ग्रांट का मुद्दा उछाल रही है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण यह है कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा का सत्र तीन दिन तक चला और प्रदेश की सरकार जनता को यह नहीं बता पाई कि पिछले 11 वर्षों में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को कितना बजट दिया।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को 1.60 लाख करोड़ रुपए कांग्रेस की केंद्र सरकार के मुकाबले अधिक दिए लेकिन मुख्यमंत्री जनता को यह सच्चाई नहीं बताना चाहते। उन्होंने कहा कि अब भी जो 1.40 लाख करोड़ रुपए केंद्र से हिमाचल प्रदेश को मिलने वाला है, वह सीधा पंचायत को मिलेगा और यही मुख्यमंत्री सुक्खू के पेट दर्द का कारण भी है कि पैसा उन्हें नहीं मिल रहा।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News