Una: राहुल गांधी की छवि खराब करने में भाजपा ने खर्चे करोड़ों रुपए : पाटिल

punjabkesari.in Thursday, Oct 08, 2026 - 05:31 PM (IST)

ऊना (विशाल): भाजपा ने लाखों करोड़ों रुपए खर्चें हैं सिर्फ राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए लेकिन राहुल पप्पू नहीं बल्कि इन सबके पप्पा हैं। यह बात ऊना में आयोजित कांग्रेस के रोष प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल ने कही। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा की केंद्र सरकार राहुल की आवाज दबाने में लगी है और तिलमिलाहट में है उससे साफ है कि भाजपा की नीयत में खोट है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आज देश, संविधान और जनता के मताधिकार की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने राजीव गांधी के नेतृत्व में मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की थी ताकि देश के युवा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर अपना भविष्य तय कर सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि आज उसी मताधिकार पर चोट की जा रही है और जनता के वोट की चोरी हो रही है।

उन्होंने कहा कि यह आपके और हमारे मत की सुरक्षा का सवाल है। वोट जनता की ताकत और अपनी सरकार चुनने का अधिकार है। कांग्रेस पार्टी इस अधिकार की रक्षा के लिए राहुल गांधी के नेतृत्व में सड़क से संसद तक लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News