Una: 2 स्कूटियाें की टक्कर में एक की मौत, 2 घायल
punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2026 - 04:20 PM (IST)
हरोली (दत्ता): ऊना-होशियारपुर मुख्य सड़क पर गांव घालूवाल में हुए सड़क हादसे में 2 स्कूटी पर सवार 3 लोगों में से 1 की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए। उन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव ईसपुर निवासी वंश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार देर शाम वह अपनी भतीजी के साथ स्कूटी पर ऊना की ओर जा रहा था।
तभी विपरीत दिशा से आ रहे अन्य स्कूटी सवार ने अपनी स्कूटी को गलत दिशा में आकर उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिस कारण दोनों स्कूटी सवार सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। उन्हें उपचार हेतु ऊना अस्पताल भर्ती करवाया गया। डाक्टर ने तीनों की हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई के लिए रैफर कर दिया जिसमें एक स्कूटी चालक की रास्ते में मौत हो गई, वहीं अन्य स्कूटी सवार 2 लोगों का उपचार चल रहा है।
डीएसपी मोहन रावत ने बताया कि शिकायतकर्त्ता के बयानों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल 3 लोगों में से 1 की मौत हो गई है जबकि 2 अन्य का इलाज चल रहा है।

