Una : 16 वर्षीय किशोर रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता, परिजनों में चिंता का माहौल
punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 01:15 PM (IST)
Una News : जिला मुख्यालय के साथ लगती रक्कड़ कालोनी से रहस्यमयी परिस्थितियों में 16 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है।
किशोर मंगलवार को देर रात थर से सैर करने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस थर नहीं लौटा। युवक के लापता होने से परिजन चिंतित हैं और उसकी तलाश कर रहे है। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस में गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज करवाई गई है।
एएसपी अजय राणा ने बताया कि पुलिस द्वारा युवक का पता लगाने के लिए तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मैहतपुर तक उसकी लोकेशन आई है। पुलिस टीम इस मामले में जांच कर रही है।

