साढ़े 19 करोड़ रुपए ऋण फ्रॉड का मुख्य आरोपी फगवाड़ा से गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2022 - 10:53 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की अम्ब ब्रांच से साढ़े 19 करोड़ रुपए के ऋण फ्रॉड के मामले में विजीलैंस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। विजीलैंस ने पंजाब के फगवाड़ा से संबंधित विक्रम सेठ को अदालत से 30 मार्च तक पुलिस रिमांड पर लिया है। ई.डी. की हिरासत में चल रहे आरोपी विक्रम सेठ की जमानत के बाद विजीलैंस टीम ऊना ने उसे गिरफ्तार किया है। हालांकि उसकी कंपनी के अन्य डायरैक्टर और पारिवारिक सदस्यों की धरपकड़ के लिए विजीलैंस लगातार प्रयास कर रही है और छापे मार रही है।

इस मामले में अब बैंक के कुछ तत्कालीन अधिकारियों को भी विजीलैंस तलब कर रही है। ऋण जारी करने में किन-किन अधिकारियों की क्या-क्या भूमिका रही इसकी पड़ताल की जा रही है। आने वाले समय में कुछ अधिकारियों पर गाज भी गिर सकती है। इस संबंध में बैंक के तत्कालीन 4 पूर्व डायरैक्टरों सहित कुल 12 आरोपी नामजद हैं जबकि कुछ और लोगों के नाम भी अब इसमें शामिल हो सकते हैं। विजीलैंस के सूत्रों के मुताबिक ऋण फ्रॉड मामले में कई खुलासे सामने आ रहे हैं।

मुख्य आरोपी के गिरफ्त में आने के बाद उससे विस्तृत पूछताछ चल रही है कि आखिर इस फ्रॉड में कौन-कौन हिस्सेदार रहे हैं। किस आधार पर ऋण को हासिल करने के बाद दूसरी कंपनियों में शिफ्ट किया गया और उसके बाद राशि को निकालकर कंपनियां क्यों बंद की गईं और राशि कहां गई। इस तरह के तमाम सवाल तैयार किए गए हैं और विजीलैंस की टीम इस संबंध में पूछताछ में जुटी हुई है।

बैंक ऋण फ्रॉड मामले में बैंक के तत्कालीन 4 डायरैक्टर गिरफ्तार किए गए थे। उनसे पूछताछ के आधार पर ही आगे कार्रवाई की जा रही है। आने वाले दिनों में कई और भी गिरफ्तारियां होंगी। विजीलैंस के डी.एस.पी. अनिल मेहता ने माना कि ऋण फ्रॉड मामले में मुख्य आरोपी विक्रम सेठ को गिरफ्तार कर लिया गया है। 30 तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News