लाहौल-स्पीति : भूस्खलन से उदयपुर-कडू नाला मार्ग अवरुद्ध, BRO बहाली में जुटा

punjabkesari.in Tuesday, Feb 14, 2023 - 10:00 PM (IST)

उदयपुर (ब्यूरो): जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में उदयपुर से कडू नाला मार्ग पर भूस्खलन होने के कारण मार्ग अवरुद्ध है। डीसी सुमित खिमटा ने बताया कि सीमा सड़क संगठन के प्रभारी उदयपुर मंडल मेजर अखिल कौशल ने सूचना दी है कि कडू नाला के बीच 2 ग्लेशियर काटकर युद्धस्तर पर मार्ग बहाल करने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि बीच में ही भूस्खलन होने की वजह से भारी चट्टानें गिरने से मार्ग अवरुद्ध हुआ है, 15 फरवरी को दोपहर बाद तक मार्ग बहाल हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है और भारी चट्टानें मार्ग अवरुद्ध कर रही हैं, जिस कारण पैदल यात्रियों की आवाजाही बहुत ही जोखिम पूर्ण बनी हुई है। ऐसे में सामान्य स्थिति बनने तक आवाजाही न करें। 

डीसी ने कहा कि रक्षा भू सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान आरडीसी मनाली द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग 3 मनाली-केलांग-दारचा व जिले के कई क्षेत्रों दारचा, रोहतांग टनल नॉर्थ जोन सिस्सू-तांदी में हिमस्खलन की सम्भावना व्यक्त की गई है। हिमपात के उपरांत मौसम खुलते ही सीमा सड़क संगठन द्वारा सड़कों को फोर बाई फोर वाहनों की आवाजाही के लिए सुबह 9 से शाम 5 तक के लिए हलके वाहनों को आवाजाही के लिए बहाल किया गया है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News