कांगड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.89 ग्राम चिट्टे सहित पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 10:19 AM (IST)
Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पुलिस ने संदिग्ध हेरोइन के साथ पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
कांगड़ा जिले के पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने बताया कि यह घटना आठ मई को कांगड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले टिक्का गजरेड में हुई थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान पठानकोट जिले के नाचौचक घरोटा निवासी परमजीत सिंह और पंजाब के अमृतसर जिले के चामुंडा देवी गांव निवासी हसन गुलाम के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 7.89 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद की।
रतन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कांगड़ा पुलिस स्टेशन में मादक औषधि एवं मनोविकृति पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की धारा 21, 29, 61 और 85 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।

