कांगड़ा में सनसनी! खड्ड किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 12:27 PM (IST)

Kangra News : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब खड्ड के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के जयसिंहपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत कर्णघट के हरोटी खड्ड का है। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह स्थानीय निवासी तुलसीराम अपने पशुओं को चराने के लिए हरोटी खड्ड की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खड्ड के किनारे पड़े शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना करने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। समीपवर्ती सभी पुलिस थानों को तुरंत सूचित कर दिया गया है और शव का विवरण सांझा किया गया है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News