Kangra News: 2 अगस्त को लगेगा Power Cut, ज्वाली के इन गांवों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

punjabkesari.in Saturday, Aug 01, 2026 - 01:11 PM (IST)

नगरोटा सूरियां (कुसुम): हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा 11 केवी विद्युत लाइनों के रखरखाव और सुरक्षा के दृष्टिगत पेड़ों की टहनियों की काट-छांट का कार्य किया जाना है। इस कारण 2 अगस्त को विद्युत उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत आने वाले कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी नगरोटा सूरियां एवं ज्वाली के सहायक अभियंता कपिल देव ने एक प्रैस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

सहायक अभियंता ने बताया कि मुरम्मत और छंटाई कार्य के चलते 2 अगस्त को सुबह 9 बजे से लेकर कार्य समाप्त होने तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान जिन गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, उनमें मुख्य रूप से  ज्वाली, चलवाड़ा, गुगलड़ा, डैह, कोरडियल, खराय, वनारा, जैसर, मतलाहड़, हारियां, सिद्धाथा, लाहडू, होर, जग्गू, ढोबा, हरसर, पनालथ और हवाला गांव शामिल हैं।

विद्युत बोर्ड ने मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए आम जनता के लिए सुरक्षा एडवाइजरी भी जारी की है। सहायक अभियंता कपिल देव ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी, अपने बच्चों और पालतू पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करें। किसी भी संभावित दुर्घटना या अनहोनी से बचने के लिए बारिश के इस मौसम में बिजली के खंभों, ट्रांसफार्मरों और तारों के नजदीक बिल्कुल न जाएं।

गौरतलब है कि नगरोटा सूरियां के सहायक अभियंता कपिल देव के पास वर्तमान में विद्युत उपमंडल ज्वाली का भी अतिरिक्त कार्यभार है, जिसके तहत दोनों उपमंडलों में विद्युत व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। विभाग ने इस असुविधा के लिए खेद जताते हुए जनता से सहयोग की अपील की है।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News