कांगड़ा में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरा ट्रक,  2 लोगों की दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2026 - 10:46 AM (IST)

Kangra Road Accident : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में खोली के पास पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात 16 टायरों वाला एक ट्रक पुल से नीचे गिर गया जिससे दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। 

खबरों के अनुसार, रात करीब 11 बजे ट्रक पठानकोट से राजियाना की ओर जा रहा था तभी चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन खोली और राजियाना गांवों के बीच एक पुल से 50 फीट से ज़्यादा नीचे नदी की तलहटी में जा गिरा। ज़ोरदार टक्कर की आवाज़ सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ट्रक में सवार दो लोगों को मृत पाया। 

बताया जा रहा है कि घायल चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची, भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News