कांगड़ा में पिता-पुत्र सहित तीन कोरोना पॉजिटिव

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2020 - 04:16 PM (IST)

धर्मशाला : प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक बार फिर कोरोना मरीज सामने आए हैं। सोमवार को जिले में तीन मामले आए हैं। इनमें से दो पिता-पुत्र है और एक अन्य युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 9 जुलाई को नोएडा से लौटे पिता-पुत्र संक्रमित पाए गए हैं। इसमें पिता की उम्र 53 और बेटे की 21 साल है। इसके अलावा 6 जुलाई को दिल्ली से लौटा 32 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव पाया गया है। यह सभी आलमपुर में संस्थागत क्वारंटाइन में थे। इन्हें कोविड केयर सेंटर बैजनाथ शिफ्ट किया जा रहा है। तीन नए मामले आने की पुष्टि डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने की है। इन तीन मामलों के साथ कांगड़ा जिला में कुल आंकड़ा 312 पहुंच गया है। अभी 45 एक्टिव केस हैं। अब तक 263 लोग ठीक हो चुके हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News