Mandi: चोरों ने कबाड़ की दुकान में लगाई सेंध, लाखों रुपए के सामान किया हाथ साफ
punjabkesari.in Friday, May 01, 2026 - 11:01 PM (IST)
मंडी (ब्यूरो): मंडी जिला के औट थाना क्षेत्र के अंतर्गत झीड़ी में चोरों ने एक कबाड़ की दुकान को अपना निशाना बनाया है। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस के अनुसार प्रकाश चंद निवासी कनैड तहसील सुंदरनगर ने शिकायत दर्ज करवाई है कि अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी दुकान के शटर का ताला तोड़कर लगभग 15 बैटरियां, सिल्वर, तांबा और पीतल का सामान व एलॉय व्हील चोरी किए हैं। चोरी हुए कुल सामान की कीमत लगभग 1,50,000 रुपए बताई जा रही है।
पुलिस थाना औट ने शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की तफ्तीश में जुटी है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

