Mandi: सोशल मीडिया पर प्रदेश में CM बदलने की पोस्ट से बवाल, महिला के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2026 - 07:32 PM (IST)

सुंदरनगर (सोढी): हिमाचल प्रदेश में अष्टमी के दिन नया मुख्यमंत्री बनने संबंधी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में थाना धनोटू में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्त्ता ने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर सांझा की गई कथित भ्रामक पोस्ट से आम जनता में भ्रम फैलने और प्रदेश के शांतिपूर्ण माहौल पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है।

पुलिस के अनुसार नाचन कांग्रेस के मीडिया प्रभारी घनश्याम राणा ने इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा गया है कि एक महिला ने अपने फेसबुक खाते पर हिमाचल प्रदेश में अष्टमी के दिन नया मुख्यमंत्री बनने संबंधी पोस्ट सांझा की थी। शिकायतकर्त्ता ने इस पोस्ट को भ्रामक बताते हुए इस पर आपत्ति जताई है। एसपी विनोद कुमार ने बताया पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News