Himachal Pradesh Budget: हिमाचल में इस दिन पेश होगा सुक्खू कार्यकाल का चौथा बजट

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 10:55 AM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार अपने कार्यकाल के आगामी बजट को पेश करने की तैयारियों में जुट गई है। ताजा जानकारी के अनुसार, राज्य विधानसभा के बजट सत्र का दूसरा चरण 18 मार्च से शुरू होने की प्रबल संभावना है।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 20 मार्च को अपने कार्यकाल का चौथा बजट विधानसभा में पेश कर सकते हैं। हालांकि, सरकार के भीतर इस विशेष तारीख को लेकर अभी अंतिम मंथन जारी है। बजट सत्र का पहला चरण 16 से 18 फरवरी के बीच संपन्न हो चुका है। अब दूसरे चरण की सटीक तिथियों और कार्यसूची पर सरकारी स्तर पर विचार-विमर्श किया जा रहा है ताकि सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके।

यह बजट सुक्खू सरकार के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुधारने और चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में नई घोषणाएं होने की उम्मीद है। सत्र की आधिकारिक घोषणा और तिथियों की अंतिम पुष्टि जल्द ही कैबिनेट के परामर्श के बाद की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News