Himachal Pradesh University: हैक नहीं हुई थी साइट, किसी विद्यार्थी ने की थी छेड़छाड़
punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 06:50 PM (IST)
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) की वैबसाइट सोमवार को हैक नहीं हुई थी। इसमें महज किसी विद्यार्थी की ओर से पीडीएफ डाल दी थी, जिसके चलते वैबसाइट एक घंटे के लिए प्रभावित रही। इसे बाद में ठीक कर लिया था और एक घंटे ही काम प्रभावित हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर पिछली बार हैक हुई साइट के स्क्रीन शाॅट डाले थे।

