हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी भंग, कुलदीप सिंह राठौर बने रहेंगे अध्यक्ष (Video)

punjabkesari.in Wednesday, Nov 20, 2019 - 11:14 PM (IST)

शिमला (योगराज): लोकसभा और विधानसभा उपचुनावों में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी हाई कमान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी को पूरी तरह से भंग कर दिया है। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर पर हाई कमान ने भरोसा जताया है।कुलदीप सिंह राठौर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे और नई कार्यकारिणी गठन करने की जिम्मेदारी भी राठौर को सौंपी गई है।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसकी आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी है।कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर की कांग्रेस कार्यकारिणी को पूरी तरह से भंग करके नए सिरे से कार्यकारिणी के गठन के आदेश दे दिए हैं। लोकसभा और विधानसभा के उपचुनावों में मिली कांग्रेस को हार के बाद हाई कमान ने यह बड़ा निर्णय लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News