प्रदेश को जल्द मिलेंगे नए मंत्री, मुख्यमंत्री बोले बहुत जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jul 29, 2020 - 02:09 PM (IST)

शिमला : प्रदेश में खाली चल रहे मंत्री के पदों को बहुत जल्द भरा जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला भाजपा कार्यालय में नव नियुक्त अध्यक्ष सुरेश कश्यप के पद भार ग्रहण करने के बाद यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भाजपा को सुरेश कश्यप के रूप में जुझारू और युवा नेता के रूप में अध्यक्ष मिले हैं। पार्टी को आगे ले जाने में सुरेश कश्यप काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी में अनुसूचित जाति से पहली बार प्रदेश को अध्यक्ष मिला है। सुरेश कश्यप पूर्व सैनिक है और मेहनती नेता है निश्चित रूप से ये पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल के जबाब में मुख्यमंत्री ने संकेत दे दिए हैं कि जल्द ही एक दो दिनों में प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। 

भाजपा कार्यालय दीपकमल में सुरेश कश्यप ने अभिनंदन समारोह से पहले विधिवत रूप से भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभाला। सुरेश कश्यप ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है उसके लिए सभी लोगों को साथ लेकर भाजपा के पूर्व अध्यक्षों के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है उसका निष्ठा से निर्वहन किया जाएगा व 2022 व भाजपा सरकार को रिपीट करने के लिए सभी के सहयोग से आगे बढ़ने का प्रयास किया जाएगा। सांसद होने के नाते वह प्रदेश व केन्द्र के बीच कड़ी का काम करेंगे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, डॉ राजीव बिंदल व अन्य नेताओं की मौजूदगी में सुरेश कश्यप ने पदभार ग्रहण कर लिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

prashant sharma

Recommended News

Related News