नप के वर्तमान अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की कुर्सी खतरे मेंं, कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुईं ये पार्षद

punjabkesari.in Wednesday, Dec 26, 2018 - 12:24 PM (IST)

मनाली : नगर परिषद मनाली को नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नए वर्ष में मिल सकते हैं। मनाली में वर्तमान नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। 7 वार्डों से नगर परिषद में भाजपा के 2 पार्षद थे। कांग्रेस के 2 पार्षदों नीना ठाकुर व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष की पत्नी अनीता सूद ने आज कुल्लू में कांग्रेस का दामन छोड़कर भाजपा की शरण ले ली है। यह कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ा झटका है। इसका असर आने वाले लोकसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। इसकी पुष्टि अखिलेश कपूर मनाली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा महामंत्री ने की है। उन्होंने यह भी कहा कि जिन 2 पार्षदों ने पार्टी ज्वाइन की है कांग्रेस पार्टी में उनको अनदेखा किया जा रहा था, वहीं अब वर्तमान अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के प्रति अविश्वास पत्र लाया जाएगा और नए अध्यक्ष व उपाध्यक्ष बनाए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News