Kangra: चोरी के मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 05:06 PM (IST)
ठाकुरद्वारा (गगन): थाना डमटाल पुलिस ने चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस जानकारी अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामपाल पुत्र गुरनाम सिंह निवासी लखनपुर, जिला कठुआ (जम्मू-कश्मीर) के रूप में हुई है। आरोपी एफआईआर संख्या 157/25 में बीएनएस की धारा 305 और 3(5) के तहत नामजद था तथा पिछले वर्ष से लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा तथा मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या 112 हैल्पलाइन पर दें।

