Kangra: शाहपुर में 6.53 ग्राम चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Jul 19, 2026 - 04:24 PM (IST)
कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा पुलिस की सीआईए टीम ने शाहपुर थाना क्षेत्र के लद्वाड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.53 ग्राम चिट्टा (हैरोइन) बरामद कर 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नए नैशनल हाईवे के समीप स्थित लद्वाड़ा रेन शैल्टर के पास राम कुमार के घर में छापेमारी की, जहां दोनों आरोपी रंगे हाथ चिट्टे के साथ पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परभत सिंह उर्फ गौरव (31) निवासी वार्ड नंबर 5, वीपीओ रेहलू, तहसील शाहपुर तथा राम कुमार (32) निवासी वार्ड नंबर 6, वीपीओ लद्वाड़ा, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

