Kangra: अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jul 25, 2026 - 10:07 PM (IST)

नगरोटा सूरियां (नंदपुरी): पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत एक महिला ने पति-पत्नी सहित कुछ लोगों पर घर में जबरन घुसकर अश्लील वीडियो बनाने, गहने छीनने, ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला ने एसपी नूरपुर को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूरपुर धर्मचंद वर्मा ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News