Kangra News: पुलिया निर्माण के चलते 31 जुलाई तक बंद रहेगी टंग-बलधर सड़क

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2026 - 08:16 PM (IST)

नगरोटा बगवां (बिशन): नगरोटा बगवां उपमंडल के अंतर्गत टंग उथड़ाग्रां बलधर जसौर सड़क पर पुलिया निर्माण कार्य के कारण 31 जुलाई तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि इस दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्ग योल भरोबड़ बलधर सड़क से संचालित किया जाएगा।

इसके अलावा देहरा उपमंडल में कुंडलीहार से राजकीय हाई स्कूल मूहल रोड तक 2 किलोमीटर सड़क पर सीसी पेवमैंट बिछाने के कार्य के चलते 8 जुलाई से 28 जुलाई तक सड़क सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगी। इस अवधि में यातायात को कुंडलीहार नकेहड़ पुल करियाड़ा मार्ग से डायवर्ट किया गया है। डीसी ने संबंधित कार्यकारी एजैंसियों को निर्माण स्थलों पर उचित बैरिकेडिंग, सावधानी संबंधी सूचना बोर्ड तथा सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News