चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर टकोली टोल प्लाजा एक माह तक बंद, डीसी मंडी ने जारी किए आदेश

punjabkesari.in Sunday, Jul 23, 2023 - 12:33 AM (IST)

टकोली (मंडी (वीना): चंडीगढ़-मंडी-मनाली फोरलेन पर बने टकोली टोल प्लाजा सभी प्रकार के वाहनों से टोल वसूलना शनिवार शाम से बंद हो गया है। डीसी मंडी अरिंदम चौधरी ने अधिसूचना जारी करते हुए टकोली टोल प्लाजा को बंद करने के आदेश जारी किए हैं जिसके बाद तत्काल प्रभाव से टकोली टोल प्लाजा को बंद किया गया। अधिसूचना में कहा गया है जब तक एनएच पूरी तरह से चालू नहीं होता तब तक टोल वसूलना बंद किया जाए। फोरलेन के कुछ हिस्से क्षतिग्रस्त हैं और कहीं एनएच सिंगल लेन है, ऐसे में एनएच की पूर्ण बहाली तक कोई टोल न लिया जाए और एक महीने तक बंद किया जाए। 

इनके विरोध के चलते प्रशासन ने लिया फैसला
हिमाचल प्रदेश में हुई 9 और 10 जुलाई में भारी बारिश और बाढ़ के चलते फोरलेन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। मंडी से मनाली फोरलेन का कई जगह तो नामोनिशान ही मिट गया था। जगह-जगह भूस्खलन और सड़कें टूटी हुई हैं। एनएचएआई द्वारा 9 जुलाई के बाद टकोली टोल प्लाजा में टोल वसूली बंद की गई थी, जिसके बाद 18 जुलाई को फिर से टोल में वसूली शुरू की गई। टोल को फिर से शुरू होने पर युवा संघ टकोली, सत्यमेव ग्राम संगठन नगवाईं व स्थानीय जनता के साथ ट्रक ऑप्रेटर और अन्य वाहन चालकों ने टोल वसूली का विरोध किया था उन्होंने कहा कि जब रोड ही नहीं तो टोल किस चीज का। जब तक रोड पूरी तरह से बन नहीं जाता तब तक टोल प्लाजा को बंद किया जाए और किसी भी वाहन चालक से टोल न वसूला जाए। युवा संघ व सामाजिक संस्थाओं के विरोध के बाद जिला प्रशासन ने 22 जुलाई शाम 6 ब कर 45 मिनट पर टकोली टोल प्लाजा में टोल वसूली बंद कर दी, जो आगामी आदेशों तक लागू रहेगा। 

टोल प्लाजा में कार्यरत 45 कर्मचारियों को सताने लगी रोजी-रोटी की चिंता
उधर, टकोली टोल प्लाजा में 45 स्थानीय कर्मचारी कार्यरत हैं। ऐसे में इन लोगों को अपनी रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है। हालांकि अभी उन्हें काम पर आने के लिए कहा गया है। अभी तक किसी भी कर्मचारी को नौकरी से निकलने की जानकारी नहीं है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News