Himachal : चंडीगढ़ से घर लौट रहे युवक की संदिग्ध मौत, पार्किंग में पड़ा मिला शव; परिवार में पसरा मातम
punjabkesari.in Sunday, Sep 13, 2026 - 01:03 PM (IST)
Una News : स्थानीय न्यू आईएसबीटी ऊना की बेसमेंट पार्किंग में एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला। मृतक की पहचान अमित (36) पुत्र सरदारी राम निवासी सैली, बड़सर, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अमित चंडीगढ़ में बतौर टैक्सी चालक कार्यरत था और उसने शुक्रवार रात्रि को चंडीगढ़ से वापस घर के लिए बस ली थी। शनिवार को आईएसबीटी ऊना की बेसमेंट पार्किंग में अमित का शव संदिग्ध हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना ऊना पुलिस को दी।
इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पहचान कर इसकी सूचना परिजनों को दी। एसपी कुना सचिन हिरेमठ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

