Mandi: छातर गांव से लापता हुए व्यक्ति का सुकेती खड्ड में मिला शव
punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 11:23 PM (IST)
सुंदरनगर (सोढी): थाना सुंदरनगर के अंतर्गत छातर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में लापता शख्स का शव कंडयाह के समीप सुकेती खड्ड से बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार केशव राम पुत्र स्वर्गीय कोलू राम पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था, जोकि एक-दो दिन पहले बिना बताए ही कहीं चला गया था। शनिवार देर शाम को ग्रामीणों ने सुकेती खड्ड में एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में देखा तो पंचायत प्रधान को इस बारे सूचना दी।
जहां पहुंचने पर प्रधान व ग्रामीणों ने पाया कि व्यक्ति की मौत हो गई है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया प्रारंभिक जांच और गवाहों के बयान के आधार पर केशव राम की मृत्यु को लेकर किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा नियमानुसार आगे की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के सही कारण पता चल पाएंगे।

