कुछ दिन पहले पंजाब से घर लौटा था युवक, अब इस हालत में मिला शव; परिवार में मची चीख-पुकार
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 04:23 PM (IST)
Mandi News : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
कुछ दिन पहले ही घर आया था युवक
जानकारी के मुताबिक, मामला जोगेंद्रनगर उपमंडल के लांगणा का है। मृतक की पहचान करीब 35 वर्षीय दलेर सिंह पुत्र स्वर्गीय जय सिंह निवासी लांगणा के रूप में हुई है। वह पंजाब में एक दुकान पर काम करता था और कुछ दिन पहले ही अपने घर आया हुआ था। बताया जा रहा है कि गुरूवार सुबह जब स्थानीय लोग जंगल की ओर गए, तो उन्होंने एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दलेर के भाई ने उसकी शिनाख्त की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी दी।
जांच में जुटी पुलिस
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों और ग्रामीणों के लिए यह घटना एक गहरा सदमा है, क्योंकि युवक के इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। थाना प्रभारी जोगेंद्रनगर सकीनी कपूर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

