Mandi: सुंदरनगर में चरस की खेप के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Sep 13, 2025 - 03:55 PM (IST)

सुंदरनगर (सोढी): पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने जड़ोल में गश्त के दौरान एक युवक को 344 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। शनिवार दोपहर बाद सुंदरनगर थाना पुलिस का दल मुख्य आरक्षी हंसराज के नेतृत्व में जिसमें आरक्षी कुलदीप कुमार और सतीश कुमार शामिल थे जड़ोल फोरलेन पर गश्त पर थे। इसी दौरान पैदल जा रहा एक युवक पुलिस को देख कर घबरा गया और नजरे चुराते हुए तेज गति से जाने लगा।

संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से 344 ग्राम चरस बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सुंदरनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। आरोपी की शिनाख्त कुल्लू जिला के पनवी गांव निवासी कुंज लाल (27) के रूप में हुई है। डीएसपी भारत भूषण ने बताया आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News