Mandi: नाला बना काल...55 वर्षीय व्यक्ति की गई जान, परिवार में पसरा मातम

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 03:18 PM (IST)

जोगिंद्रनगर (विनोद): हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के जोगिंद्रनगर स्थित चौहार घाटी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां के दुर्गम इलाके सवाड़ नाले में डूबने से एक व्यक्ति की जान चली गई है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय सबला पुत्र टेक राम निवासी ग्रामण (सिल्हबधानी) के रूप में की है। व्यक्ति की मौत से परिवार में मातम पसर गया है।

जानकारी के मुताबिक सबला सवाड़ नाले की तरफ गया था, तभी अचानक वह गहरे पानी में डूब गया। जब स्थानीय लोगों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने तुरंत रैस्क्यू करते हुए सबला को पानी से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जब सबला की जांच की तो उन्होंने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं सिविल अस्पताल से सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि सबला नाले में पैर फिसलने के कारण गिरा या इस हादसे के पीछे कोई और वजह है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News