Mandi : स्कूल गया 17 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिवार में चिंता का माहौल
punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 02:01 PM (IST)
Mandi News : सुंदरनगर शहर में स्कूल जाने के लिए घर से निकला 17 वर्षीय छात्र संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया।
इसके बाद परिजनों ने पुलिस थाना सुंदरनगर में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है। थाना में दर्ज प्राथमिकी में पुंघ निवासी महिला ने कहा है कि उनका 17 वर्षीय बेटा मंगलवार सुबह करीब 8.30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वह वहां नहीं पहुंचा।
वहीं, सुबह करीब 10 बजे स्कूल से फोन आने पर परिजनों को इसकी जानकारी मिली। परिजनों ने बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए जल्द उसकी तलाश करने की गुहार लगाई है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और लापता छात्र की तलाश के लिए आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

