बड़ा फैसला: सुक्खू सरकार ने हटाया 'डिजास्टर एक्ट', पंचायती राज चुनाव का रास्ता साफ
punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 01:03 PM (IST)
हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश में जनजीवन के सामान्य होने और आगामी चुनावों की सुगबुगाहट के बीच सुक्खू सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक निर्णय लिया है। प्रदेश को आधिकारिक तौर पर 'आपदा मुक्त' घोषित करते हुए सरकार ने राज्य से डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट (आपदा प्रबंधन अधिनियम) हटा लिया है।
मुख्य निर्णय और बहाली
मुख्य सचिव संजय गुप्ता द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, प्रदेश में अब स्थितियां नियंत्रण में हैं। इस फैसले के साथ ही सरकार ने 8 अक्टूबर 2025 को जारी उस पुराने आदेश को भी वापस ले लिया है, जिसके तहत कनेक्टिविटी की समस्याओं के कारण पंचायत चुनावों को टाल दिया गया था।
राज्य में अब पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों के आयोजन की बाधाएं दूर हो गई हैं। पिछले छह महीनों से प्रभावी आपदा नियमों के हटने से प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी।

