चम्बा-कलौता रोड पर पत्थरों की चपेट में आई HRTC बस, एक यात्री जख्मी

punjabkesari.in Tuesday, Aug 16, 2022 - 05:43 PM (IST)

चम्बा (रणवीर): चम्बा जिले में हो रही बारिश से लगातार नुक्सान हो रहा है। मंगलवार को कलौता से चम्बा बस स्टैंड आ रही बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरना शुरू हो गए। इससे बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पत्थर इतनी जोर से गिरे कि बस के शीशे तोड़कर अंदर पहुंच गए, जिसके बाद चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को आगे सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया। हादसे के बाद बस में सवार एक यात्री को भी चोटें आईं। उसे उपचार के लिए मेडिकल काॅलेज चम्बा लाया गया। यहां उपचार के बाद यात्री की हालत ठीक है। उसे छुट्टी दे दी गई है। बस में सिर्फ 4 ही यात्री थे। यदि बस में सवारियां अधिक होती तो जान का अधिक नुक्सान हो सकता था।

बस चालक-परिचालक ने घटना की जानकारी निगम के उच्च अधिकारियों को दी। पत्थरों की चपेट में आने से बस को काफी नुक्सान पहुंचा है। चम्बा में बारिश के दौरान कई स्थानों पर पहाड़ दरक रहे हैं, जिसके कारण वाहनों की आवाजाही थम रही है। उधर, आरएम चम्बा साहिल कपूर ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी, जिसमें एक यात्री को चोटें आई थीं जिसे उपचार मेडिकल काॅलेज में दिया गया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News